अमेठी को हरा भरा बनाएगा राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान- के.एल.शर्मा

कामता नाथ सिंह
नसीराबाद,रायबरेली। सलोन विधान सभा क्षेत्र के तीनों विकास खंडों और नगर पंचायतों में लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के जन्म दिन पर विभिन्न प्रजातियों के 17000 पौधे लगाकर कांग्रेस के ग्रीन अमेठी अभियान को साकार किया गया। इसके पूर्व अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय परिसर गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ पौधे लगाकर राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करके 3 वर्ष तक उसे संरक्षित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
इस अवसर पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि संपूर्ण अमेठी संसदीय क्षेत्र में अमेठी कांग्रेस के आवाहन पर “ग्रीन अमेठी” का नया संकल्प लेते हुए सभी 17 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक-एक पौधा लगाने का संकल्प पूरा हुआ और आज 17000 पौधे रोपे गए।
जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा,मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, प्रवक्ता अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख यूनुस,धर्मेंद्र शुक्ला कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण में बूथ,गांव न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर सभी कार्य कर्ताओं और नेताओं ने बड़ी तन्मयता के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लॉक छतोह में जिला उपाध्यक्ष तुलसी राम पासी, जिला सचिव अनुराग सिंह व राजीव द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्र, नगर पंचायत नसीराबाद के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र, डीह में अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, सलोन में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर सहित हजारों कांग्रेसियों ने पौधारोपण करके उनके संरक्षण का संकल्प लिया।