google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बने:पलामू

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा के साथ छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम एवं सचिव सनी कुमार ने बुके देकर बधाई दिया।चंदन प्रकाश सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेताओं का बहुत ही उचित कदम है। इन्होंने पार्टी को जिस मुकाम पर पहुंचाया है वह दूसरों के लिए असंभव था।जब से इन्होंने पार्टी का कमान सम्हाला है पार्टी का जनाधार दिन दुना रात चौगुना बढ़ा है और विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता भी उनसे प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है। सामान्यतः पालमु भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इनके नेतृत्व कुशलता के कारण कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा को पलामू में धूल चटाने का काम किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के जेल जाने से लेकर अब तक के सभी आंदोलनों में इन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कम संसाधनों में भी पलामू जिला कमेटी को स्थापित करने का काम किया है। झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत करने की इनकी कार्य कुशलता सराहनीय है और इन्हें पांचवीं बार जिला अध्यक्ष बनाया जाना बेहद सराहनीय कार्य है।इससे आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)