देश के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं को नमन,परिवार से समाज तक को चलाती हैं महिला ।

समाज जागरण
भागलपुर :—-निर्भय चौबे । यत्र-यत्र पुजयेत नारीयसय,तत्र- तत्र रमनते देवता ।नारी हर रूप मे है आज चाहे वह दुर्गा, काली,मां या अन्य कई रूप मे है । जिसके कारण आज महिला सभी सेवाओं में नेतृत्व प्रदान कर रही है।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गौशाला के हॉल में आयोजित महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों का सम्मान सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में आए विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मोदी जी ने मजबूती प्रदान किया है,। बेटी सुरक्षित नहीं होगी तो बेटा कहां से आएगा? पुरुषों को मानसिकता बदलनी होगी महिलाओं को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आई प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने कहा कि नारी परिवार की केंद्र बिंदु है आज नारी शक्ति को सम्मानित होते देख खुशी हो रही है आप सभी माताएं अपने अपने क्षेत्रों में इसी तरह दबदबा बनाए रखिएगा।
अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान मोर्चा की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहीं की भारतीय जनता पार्टी नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए बीच-बीच में इस प्रकार के कार्यक्रम करती है।, जिसके तहत आज पूरे बिहार में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भागलपुर में यह सम्मान सभा आयोजित करने का मुझे सौभाग्य मिला जिसके लिए गौरवान्वित महसूस करती हूं।
मोर्चा की सभी बहनों का साथ और उपस्थित नारी शक्तियों का सम्मान होना हम महिलाओं के लिए ऊर्जा का प्रवाह है,। हम सभी अपने– अपने क्षेत्र में एक नए उत्साह के साथ आगे कार्य करेंगे।
वहीं कार्यक्रम को हरवंश मणि सिंह, नभय चौधरी,अभय बर्मन,प्रीति शेखर,माला सिंह,रोशन सिंह, विपुल सिंह रोशन राय,ललिता देवी आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनामिका ठाकुर व डॉ अल्का चौधरी ने की जबकी धन्यवाद ज्ञापन बबीता मिश्रा ने की।इस दौरान आशा दीदी जीविका दीदी महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों को मंच से सभी अतिथियों ने अंग वस्त्र मोमेंटो और पौधा देकर इन क्षेत्रों की ..
उद्यमी से गुंजनझा,नेहा कुमारी, बेबी कुमारी, सुशीला निवेदिया, सुगंधा भारती, इति श्री, अंजली घोष।
जीविका से कंचना घोष, कल्याणी कुमारी, निक्कू सिंह।
आशा से उषा देवी, सत्यभामा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी।
आंगनबाड़ी से रानी कुमारी, कविता कुमारी मीना कुमारी, पूनम, इंदु, संध्या, रेखा।
जनप्रतिनिधि से विदुवाला सिंह, ललिता देवी
सहायिका अंजनी कुमारी, कल्पना देवी, सुनैना देवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंदन देवी, प्रिया सिंह, हेलन देवी, प्रीति प्रसाद, रेखा शाह, संगीता सिन्हा, सुनीता सिंह, सुगंधा भारती, प्रिन्स मंडल, गुड्डू राय, अरुण भगत, बबीता रानी सिंह, श्वेता सुमन, पूनम भगत, सुहानी कुमारी आदि मौजूद थी।