
*
दैनिक समाज जागरण
जिला ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन:बुधवार 4 जनवरी 2023 को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कि गई। बात दें कि चांदन प्रखंड के कुसुम जोरी, दक्षिणी बारने, उत्तरी कस्बा वसीला, एवं कोरिया पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव नागेश्वर प्रसाद यादव का सेवानिवृत्त 31 दिसंबर 2022 को हुआ था। जिसके आलोक में प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में 4 जनवरी 2023 को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कि गई। मौके पर मुख्य रूप से चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार,चांदन वीडियो राकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोला दास,के संयुक्त में गुलदस्ता,अंग वस्त्र, के साथ श्री मद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लेखा पाल और डाटा एंट्री ऑपरेटरों बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेवा निवृत पंचायत सचिव को माल्यार्पण कर स्वागत किया। और उपहार भेंट किया। तथा उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों ने सेवा निवृत्त पंचायत सचिव नागेश्वर प्रसाद यादव के कार्य काल को सराहना करते हुए इनके नक्से क़दम पर सिख लेने हेतु सम्बोधित किया। विदित हो कि सेवा निवृत पंचायत सचिव नागेश्वर प्रसाद यादव प्रखंड मुख्यालय में 2002 में योगदान देकर सात साल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सबसे के साथ मिल कर अपने कार्य निर्वाहन किया तदुपरांत विभागीय निर्देशानुसार रजौन,बौंसी, में योगदान देते हुए पुनः चांदन प्रखंड में महत्वपूर्ण योगदान देकर विकास कार्य में गति प्रदान किया। इनके सेवा निवृत होने के बाद कुसुम जोरी व उत्तरी कस्बा वसीला पंचायत के पंचायत सचिव अरविंद कुमार व दक्षिणी बारने पंचायत के कल्याण कुमार सिंह एवं कोरिया पंचायत के पंचायत सचिव युगल किशोर ने पद संभाल लिया है। इस मौके पर दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक,सिलजोरी पंचायत गुलटन रजक, रंजीत पंडित,इन्द्रदेव यादव, एवं मुखिया प्रतिनिधि के साथ मुखिया सहयोगी के अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार,लेखा पाल बालमुकुंद कुमार, हर्षवर्धन कुमार,सुरज कुमार आदि मौजूद थे।