नमस्कार ।
भारतीय सेना के सम्मान मे जमशेदपुर भाजपा विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जन समान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। हाथों मे तिरंगा माथे पर सिंदूर लगाए महिलाओं ने भारत माता की जयकारा लगाती रही। साथ हि दुश्मन देशों को संदेश भी दिया कि जरुरत पड़े तो हम भारत के महिलाएँ भी कम नही है दुश्मन के घर मे घुसकर मारने धूल चटाने के लिए। जरुरत पड़ी तो महिलाएँ पीछे नही हटेगी महिलाओं ने इस अवसर पर देश को विश्व गुरु बनाने का भी संकल्प लिया। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा” “सिंदूर शाश्वत सौभाग्य का प्रतीक है। जब सेना में हमारे भाई-बहन सीमा पर लड़ने जाते हैं, तो उनकी माताएं और बहनें घर पर उनका इंतजार करती हैं, यह भी अपने आप में एक संघर्ष है… अगर भारतीय सेना में योगदान देने की जरूरत है, तो भारत की महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी।

ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर देश भर मे जहाँ एक तरफ लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपने सेना के साथ एक जुटता दिखाने मे लगे है वही महिलाएँ उन फौजी भाईयों के सलामती के लिए उनके लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना कर रही है। “सिंदूर शाश्वत सौभाग्य का प्रतीक है।” । यही मानकर महिलाएँ सिंदूर की टिका फौजी भाईयो को भेज रही है।