हिसार (राजेश सलूजा) : लाइफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा एस.ओ. बरवाला की कक्कड़ मार्केट बरवाला में स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सचिव बलवान गोस्वामी ने बताया कि इस बैठक में नॉर्थ जोन अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन विशेष रूप से मौजूद रहे और अध्यक्षता रोहतक मंडल अध्यक्ष डॉक्टर वजीर सिंह गिल ने की। नॉर्थ जोन अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन ने अपने संबोधन में फेडरेशन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को एकजुटता में रहने का आह्वान किया और कहा कि अगर किसी अभिकर्ता के समक्ष कोई समस्या आड़े आती है तो वो फेडरेशन के पदाधिकारियों को अवगत करवाएं। उस समस्या का अधिकारियों के माध्यम से तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जाएगा। किसी भी अभिकर्ता को निगम से संबंधित कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। रोहतक मंडल अध्यक्ष डॉ वजीर सिंह गिल ने भी फेडरेशन से संबंधित अपने विचार रखे और अभिकर्ताओ को निगम से संबंधित काम में निपुण होने का आह्वान किया। इस अवसर पर एस.ओ.बरवाला अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव बलवान गोस्वामी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गिल, रामदेव, यशपाल पाहुजा, डॉ दर्शन कक्कड़, अशोक पठनेजा, रोशन लाल सैनी, कृष्ण सलूजा, दीपक, गुलशन अनेजा, संजीव सिहाग, सुंदर पुनिया, कर्म सिंह, डॉक्टर सत्यवान व राममेहर आदि मौजूद रहे।
- अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में निकाला गया मंगला जुलूसराहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण। विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत भेलावारा पंचायत के भुताही मुरगाओं, उपरैली मुरगांव से मंगलवार को अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो की सँख्या में महावीरी झंडे व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ सैकड़ो की तादाद में रामभक्त मोटरसाइकिल से विष्णुगढ़ के भुताही मुरगांव से कछुआ मुरगांव, उपरैली…
- नवरात्रि की आज तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना कीसमाज जागरण मनोज कुमारसाहगोड्डामेहरमा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नौ दिवसीय वासंतिक नवरात्र अनुष्ठान जारी है।इसके तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघंटा की आराधना की गई।इस अवसर पर स्थानीय मेला मैदान स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के अलावा अमौर, दरियापुर,खानीचक, चांदपुर,कसबा,खट्टी आदि गांवों में कलश स्थापित…
- फ़ॉसिल्स पार्क सलखन में दूसरी बार आग की घटना से चौकन्ना हुआ वन विभाग◆ फ़ॉसिल्स पार्क में पहली आग की घटना 11 फरवरी को सायं 4 बजे लगी थी। ◆ दूसरी आग की घटना 31 मार्च दोपहर के लगभग लगी थी। ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। जैसे जैसे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे जंगलों में आगजनी की घटना भी सामने आ रही है।…
- राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बने:पलामूसमाज जागरण दीपक सरकार छतरपुर: राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा के साथ छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम एवं सचिव सनी कुमार ने बुके देकर बधाई दिया।चंदन प्रकाश सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष बनाना…
- स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों को हराना है स्लोगन संग संचारी रोग नियंत्रण रैली हरहुआ पीएचसी से निकाल किया गया जनजागरणसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर संचारी रोगों से बचाव हेतु रैली निकालकर जन जागरण का कार्य किया गया। वापस पीएचसी पर बैठक कर चर्चा किया गया।पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार के नेतृत्व में रैली के दौरान स्वास्थ कर्मचारियों ने बैनर,पोस्टर और नारों के माध्यम से ‘स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों…