हिसार (राजेश सलूजा) : लाइफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा एस.ओ. बरवाला की कक्कड़ मार्केट बरवाला में स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सचिव बलवान गोस्वामी ने बताया कि इस बैठक में नॉर्थ जोन अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन विशेष रूप से मौजूद रहे और अध्यक्षता रोहतक मंडल अध्यक्ष डॉक्टर वजीर सिंह गिल ने की। नॉर्थ जोन अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन ने अपने संबोधन में फेडरेशन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को एकजुटता में रहने का आह्वान किया और कहा कि अगर किसी अभिकर्ता के समक्ष कोई समस्या आड़े आती है तो वो फेडरेशन के पदाधिकारियों को अवगत करवाएं। उस समस्या का अधिकारियों के माध्यम से तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जाएगा। किसी भी अभिकर्ता को निगम से संबंधित कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। रोहतक मंडल अध्यक्ष डॉ वजीर सिंह गिल ने भी फेडरेशन से संबंधित अपने विचार रखे और अभिकर्ताओ को निगम से संबंधित काम में निपुण होने का आह्वान किया। इस अवसर पर एस.ओ.बरवाला अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव बलवान गोस्वामी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गिल, रामदेव, यशपाल पाहुजा, डॉ दर्शन कक्कड़, अशोक पठनेजा, रोशन लाल सैनी, कृष्ण सलूजा, दीपक, गुलशन अनेजा, संजीव सिहाग, सुंदर पुनिया, कर्म सिंह, डॉक्टर सत्यवान व राममेहर आदि मौजूद रहे।
- डोमुहानी में LPG से भरे वाहन की टक्कर के बाद गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने संभाली स्थितिदैनिक समाज जागरण चांद कुमार लायेक जमशेदपुर शहर के डोमुहानी इलाके से मंगलवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां HP कंपनी के LPG गैस से भरे एक वाहन की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और…
- समाज जागरण: 09 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- मौत के बाद भी जिंदा रहेगा अभिषेक का उजाला, दान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी की उम्मीदजिला ब्यूरो प्रमुख/समाज जागरण सोनभद्र। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस बेटे के भविष्य को लेकर परिवार ने तमाम सपने संजोए थे, मंगलवार को उसी बेटे का पार्थिव शरीर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने…
- सोनभद्र को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, होटल कारोबारियों के साथ डीएम ने बनाई रणनीतिजिला ब्यूरो प्रमुख/समाज जागरण सोनभद्र। जनपद को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में पर्यटकों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था, होटल और होमस्टे का विस्तार तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण…
- समाज जागरण: 08 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








