राज्य स्तरीय कुपोषण उन्मूलन महाअभियान की हुई शुरुआत

दैनिक समाज जागरण, प्रहलाद तिवारी विक्रमगंज, रोहतास

स्थानीय प्रखंड में कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास बिक्रमगंज के द्वारा अंगीकृत कुपोषित गांव बिसेनिया बाल, जमोरी पंचायत में राज्य स्तरीय कुपोषण उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री बिहार सरकार कुमार सर्वजीत ने डॉक्टर अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज से आभासी माध्यम से किया। ग्राम बिसेनिया बाल के ग्रामीणों को कुपोषण उन्मूलन संबंधित जानकारियां हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र के पास किया गया। गांव के सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज के डॉक्टर टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सभी बच्चों व सभी मां का हिमोग्लोबिन जांच किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अमित यादव एवं डॉक्टर डॉ मुस्ताक आलम ने सभी ग्रामीणों को कुपोषण संबंधित बीमारियों की जानकारी दी व इससे बचने हेतु खानपान की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक टीम के द्वारा ग्रामीणों को सब्जी, पौधे व मौसमी सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। वरीय वैज्ञानिक आरके जलज ने बताया कि ग्रामीणों को आयरन व जिंक वाली फसलों को उपलब्ध कराएगी। मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खेती व प्राकृतिक खेती की विधियों को डॉ रमाकांत सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया। वर्षा ऋतु में लगने वाले सब्जियों की जानकारी डॉ रतन कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने आंगनबाड़ी के बगल में पोषण वाटिका की स्थापना हेतु आंगनवाड़ी सेविका को पपीता, आम व अन्य मौसमी सब्जियों के पौधे व बीज उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में गांव के 30 बच्चों के ऊंचाई, वजन एवं हिमोग्लोबिन को दर्ज किया गया। बच्चों में दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार केवल दो में कुपोषण पाया गया। इसी कार्यक्रम में 22 महिलाओं के भी हिमोग्लोबिन की जांच की गई। अधिकांश महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उपस्थित बच्चों में सम्राट कुमार, गुलशन राज, रुदल, गुंजन, अभिनव कुमार, आरव, निशा, आराध्या कुमारी, सौंदर्य कुमार, गुड्डू कुमारी, शिवानी, अंजू कुमारी, प्रिया, बिट्टू इत्यादि उपस्थित थे। महिला व पुरुष किसानों में सुदामा सिंह, केसरी देवी, गीता देवी, सिया देवी, प्रभावती देवी, रूबी देवी, पूनम देवी, इंदु देवी, चंद्रावती देवी, विवेक यादव, रामाशंकर सिंह, विनोद राम, मनोज सिंह, राजू कुमार, अखिलेश कुमार, रानी देवी, रागिनी देवी, धूल सिंह, संतराज सिंह इत्यादि कुल 60 लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जीएनएम रीता कुमारी व मुकेश कुमार, लैबोरेट्री टेक्निशियन बिक्रमगंज भी उपस्थित थे। जिनके द्वारा हिमोग्लोबिन संबंधित जांच संपन्न किया गया।