गुन्नौर महिला का संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर लटका मिला शव

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र गांव कुहेरा में महिला का संदिग्ध परिस्थतियों फांसी के फंदे पर शव लटका था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग व स्थानीय पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
वही थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी महेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी देवकली की शादी ग्यारह वर्ष पहले गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी रामचंद्र के बेटे वीरेश कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। मायके वालों का आरोप है कि शनिवार की रात को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने मायके वालों को फोन पर घटना की सूचना दी। और मायके वाले सूचना पाते ही अपने गांव के लोगों के साथ घर से निकल गये। कुछ ही देर में कुहेेरा पहुंचे कुछ देर में मौके पर गुन्नौर पुलिस पहुंच गई। उसके बाद लोगों ने बताया कि महिला के पति के साथ महिला की कोई खास बनी हुई थी। और महिला का पति गुन्नौर के गांव रायपुर में दावत खाने गया था। तभी महिला ने घर में ही फांसी का फंंदा बनाकर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला पर दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांशु 10 वर्षीय एवं छोटा बेटा अभिषेक 6 वर्षीय दोनों बेटे घर पर ही थे। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद महिला के शव को पुलिस ने पिता को सौप दिया। गुन्नौर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर कुुहेरा गांव पहुंचे थे। जहां पर महिला के शव का पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम होने के बाद शव महिला के पिता को दे दिया गया। शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अभी तक महिला के मायके पक्ष के लोगों की तरफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply