सांसद और पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव
-सांसद और पूर्व विधायक ने कहा आज सभी के दिल में तिरंगा के प्रति जगा है प्यार

रजनीश श्रीवास्तव, दैनिक समाज जागरण

सिकंदरपुर (बलिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा व पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान से निकाला गया।
यात्रा बस स्टेशन चौराहा नगरा मोड पुरानी पानी टंकी बद्धा भिखपुरा गन्धी मोहल्ला सोनार पट्टी बाजार मोड़ होते हुए इंदिरा मार्केट पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज गांव गली नौजवान बूढ़े किसान सबके मन में तिरंगा के प्रति प्यार व भाव जगा है। देश के प्रधानमंत्री का भी यही उद्देश्य है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत हो आज जिनकी बदौलत आजादी मिली है उनका सम्मान पूरा देश कर रहा है। हम युद्ध नहीं बुद्ध को मानने वाले लोग हैं आज देश विकास के प्रगति पर तेजी से बढ़ रहा है। आज देश में हथियार बन रहा है जो पहले विदेशों से खरीदे जाते थे। आज खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। हम अपने साथ विदेशों में भी भेज रहे हैं। आज देश शक्तिशाली व समृद्धशाली बन रहा है। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। बलिया ने तो पहले आजाद होकर पूरे देश को संदेश दिया समाज में बुराइयों को दूर करना है। जिससे देश का सम्मान बढ़ेगा आज विदेशों में भी डंका बज रहा है शिक्षा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। एक एक व्यक्ति का विकास होगा तभी देश का विकास होगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल द्वारा सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा पूर्व विधायक संजय यादव पूर्व मंत्री राजधारी सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भोला सिंह, अरविंद राय, प्रमोद गुप्ता उमाशंकर राजभर, बैजनाथ पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र राजभर, सोनू पाठक, आकाश तिवारी आदि लोग मौजूद थे।