वंदे मातरम के नारे के साथ अमृत महोत्सव सफलता को निकली प्रभातफेरी

सचित्र–


शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता हेतू प्राथमिक विद्यालय आलावलपुर पर एक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
शिक्षकों ने बच्चों को आजादी के बारें में समझाया। उसके बाद बच्चे हर घर में तिरंगा का नारा लगाते हुए विद्यालय प्रांगण से गांव के लिए निकले। पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए विद्यालय में वापस आये जहाँ अंजली तोमर, संध्या पांडेय और अवधेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित किया। सभी बच्चों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया। अंत में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव सभी का आभार व्यक्त किया।