दिल्ली से मुंबई तक का सफर, संघर्ष, ऑडिशन और सपनों को सच करने की कहानी।

3 साल का संघर्ष, लगातार ऑडिशन

प्रिया सैनी बताती हैं कि मुंबई आए करीब तीन साल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई निर्माताओं और निर्देशकों के ऑफिस जाकर लगातार ऑडिशन दिए और मेहनत जारी रखी।

वेब सीरीज से फिल्मों तक पहचान

प्रिया को वेब सीरीज, वर्टिकल म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्में, भोजपुरी, साउथ और मराठी फिल्मों के साथ टीवी शो, फोटोशूट और कैटलॉग में काम करने का अवसर मिला।

'एक्टिंग मेरे हर अंग में बसी है'

प्रिया ने 'डार्लिंग', 'महारानी', 'गुंडे' जैसी फिल्मों और 'क्राइम पेट्रोल' में काम किया है। उनका कहना है कि अच्छा किरदार मिले तो वह मुंबई के बाहर भी काम करने के लिए तैयार हैं।

डांस, ट्रैवल और आगे बढ़ने का सपना

हिंदी और भोजपुरी भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाली प्रिया को डांस और ट्रैवलिंग का शौक है। उन्होंने फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म पत्रकार गिरजा शंकर अग्रवाल का मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर आभार भी व्यक्त किया।

ऐसी ही मनोरंजन जगत की खबरों के लिए जुड़े रहें — समाज जागरण।