google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर पल नई चुनौती, लेकिन अभिनय का जुनून नहीं हुआ कम: प्रिया सैनी**

मुंबई।** दिल्ली से मुंबई आकर अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहीं अभिनेत्री और मॉडल **प्रिया सैनी** का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है, लेकिन उनका जुनून उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।



प्रिया सैनी ने बताया कि उन्हें मुंबई आए लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई निर्माताओं और निर्देशकों के कार्यालयों के चक्कर लगाए, अनेक ऑडिशन दिए और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर वेब सीरीज, वर्टिकल म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों, भोजपुरी एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों, टीवी शोज, फोटोशूट और कैटलॉग शूट में काम करने के अवसर प्राप्त किए।



उन्होंने बताया कि अब तक वह छह फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इनमें अभिनेत्री **संचिता बनर्जी** के साथ दो फिल्में, **ऋतु** के साथ एक फिल्म, **अक्षरा सिंह** के साथ एक फिल्म तथा एक-एक दक्षिण भारतीय और मराठी फिल्म शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने **”डार्लिंग”**, **”महारानी”** और **”गुंडे”** जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। लोकप्रिय टीवी शो **”क्राइम पेट्रोल”** में भी उनकी अभिनय प्रतिभा दर्शकों को देखने को मिली है।



प्रिया सैनी का कहना है कि यदि उन्हें मुंबई के बाहर भी अच्छे प्रोजेक्ट मिलते हैं तो वह निश्चित रूप से काम करना चाहेंगी। उनके अनुसार किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम की गुणवत्ता होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदी और भोजपुरी भाषाओं का अच्छा ज्ञान है तथा अभिनय के साथ-साथ डांस और ट्रैवलिंग का भी विशेष शौक है।



उन्होंने कहा, “अभिनय मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मेरा जुनून है। मैं अपने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करती हूं।”



प्रिया सैनी ने फिल्म निर्देशक, लेखक एवं फिल्म पत्रकार **गिरजा शंकर अग्रवाल** के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और अपने मीडिया मंच के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया है।



संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ रहीं प्रिया सैनी का मानना है कि यदि कलाकार अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तो सफलता देर-सबेर जरूर मिलती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)