केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जिला मुख्यालय अनूपपुर में लगातार 24 घंटे युवा कांग्रेस करेगा सत्याग्रह

देश मे NEET पेपर लीक प्रदेश मे नर्सिंग घोटाला तथा जिले मे अवैध रेत उत्खनन लचर कानून व्यवस्था सभी विभागों के भ्रष्टाचार को लेकर केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जिला मुख्यालय अनूपपुर में लगातार 24 घंटे युवा कांग्रेस करेगा सत्याग्रह

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह व विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के साथ कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि जिला मुख्यालय अनूपपुर के कोतवाली थाना के पास में दिनांक 19/07/2024 को सुबह 11:00 बजे से 20/07/2024 सुबह 11:00 बजे तक कुल 24 घंटे के लिए सत्याग्रह आंदोलन युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा किया जायेगा, जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मितेन्द्र दर्शन सिंह जी के साथ प्रदेश, संभाग व जिले के कई कांग्रेस नेतागण शामिल होंगे तथा सत्याग्रह के समापन के लिए माननीय विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी का आगमन 20 जुलाई सुबह 10 बजे होगा। सत्याग्रह स्थल पर ही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय मितेंद्र दर्शन सिंह जी के साथ ही सत्याग्रह में शामिल नेतागण द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम भी किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सत्याग्रह की सूचना हमने शासन प्रशासन को दे दी है, और मेरी अनूपपुर जिले के वरिष्ट कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा समस्त विंग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील है कि युवा कांग्रेस द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर के पास दिनांक 19/07/24 को सुबह 11 बजे से होने वाले सत्याग्रह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।