नव निर्वाचित विधायक को अपने बीच में पाकर जनता में देखा गया काफी उत्साह
रूपौली/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
मुहर्रम के मौके पर रूपौली के नव निर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने रूपौली विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा किया
मुहर्रम के दौरान विधायक ने बी कोठी प्रखंड के बड़हरा, रघुवंशनगर, महिखंड, बिरनिया चौक, चिकनी गांवों का दौरा किया, उसके बाद भवानीपुर प्रखंड के भंगडा, शहीदगंज, लतामबाड़ी, रोशनगंज, भुरकुंडा, जावे, कुशहा के साथ साथ रूपौली प्रखंड के बेला गांव का दौरा कर मुहर्रम के मौके पर कर्बला में शहीदों को याद किया,
नव निर्वाचित विधायक को अपने बीच में पाकर जनता में काफी उत्साह देखा गया, लोग उनसे क्षेत्र की कई सारी समस्याओं से भी अवगत कराया और जल्द निराकरण करने की मांग रखी, लोगों ने कहा कि पिछले 25 वर्षों के इतिहास में पहली मर्तबा किसी विधायक ने मुहर्रम जैसे शहादत के मौके पर हमलोगों के साथ शरीक हुए हैं, इस उपकार को हमसभी कभी नहीं भूलेंगे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक शंकर सिंह के साथ भवानीपुर नगर पंचायत के पार्षद मनीष प्रसाद, पार्षद मनीष कुमार, रिक्की महतो, चंदन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



