google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंपोजिट विद्यालय तेवर मे प्रधानाध्यापक का तानाशाही रवैया, अकारण चार रसोइयों को निकाला

*महिला रसोइयों ने उच्चधिकार्यो से लगाई गुहार।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
स्थानीय विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय तेवर मे कई साल से काम करने वाली चार महिला
रसोइयो को एकाएक काम से निकाल देने का मामला सामने आया है।
बताते चले कि कुछ दिन पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक ने चार महिला रसोईया को अगले दिन से काम पर न आने को कहा और कुछ दिन बाद चार दूसरी महिलाओ को काम पर रख लिया।निकाली गई रसोईयो दुलारी देवी , सुमित्रा देवी, उषा देवी और सुशीला देवी ने अपनी गुहार जनपदीय कार्यालय तक पहुंचाई है ।उनका कहना था कि बगैर किसी गलती या किसी कमी के हमे बाहर करना हम गरीब महिलाओ पर अत्याचार है।
महिलाओ ने कहा कि हम लोगो के परिवार के बच्चे भी उसी विद्यालय मे पढ़ाई करते है। हम सब कई बरसो से विद्यालय मे रसोईया का कार्य कर रही है। इस तरह अन्यायपूर्ण तरीके से निकालने से हम सबके परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।
चारो महिलाओ ने क्षेत्रीय जनो और विभागीय अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है।उनका कहना है कि हमे फिर से काम पर वापस बुलाया जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)