
दैनिक समाज जागरण संवाददाता देवीपुर देवघर से ब्यूरो चीफ अरविन्द यादव की रिपोर्ट
रविवार के दिन देवघर के
शिवगंगा तालाब में स्नान करने पहुंचे दो युवक डूब गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी,जबकि दो युवकों को बचा लिया गया। मृतक युवक की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के निवासी गौरव कुमार के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय के रहने वाले दो युवक भुरभुरा मोड़ के पास रहने वाले अपने एक दोस्त के यहां आए थे। अपने दोस्त के साथ तीनों शिवगंगा तालाब में स्नान करने गए थे। वहां तीनों ने पानी में छलांग लगा दी लेकिन कुछ दूर जाने के बाद एक दोस्त का सांस फूलने लगा। वह वापस किनारे पर किसी तरह लौट आया। लेकिन जयशंकर और गौरव गहरे पानी में चले गए। बाद में रेस्क्यू कर जयशंकर को निकाल लिया गया। वहीं गौरव की मौत हो गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



