google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओं को स्वालंबन के लिए आठ दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण आरंभ

समाज जागरण
नवादा(आर्यन मोहन)
नवादा _जिले के नारदीगंज प्रखंड कहुआरा गांव के जीविका कार्यालय शाखा में आठ दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण नावार्ड व लोक प्रभात के संयुक्त तत्वावधान में दिया जा रहा है। आयोजित प्रशिक्षण में जीविका से जुड़ी महिलाओं को मशरूम की खेती के बारें में आठ दिनों तक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन कहुआरा पंचायत के सरपंच नागेन्द्र कुमार सिंह,संस्था सचिव विजय कुमार सिंह व प्रशिक्षक प्रेम सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कहा गया यह प्रशिक्षण आजीविका उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत दिया जा रहा है।सचिव श्री सिंह ने कहा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिस महिला के पास खेत नहीं है वह भी मशरूम की खेती कर सकती है। कहा गया 150 महिलाओं को प्रशिक्षण देना है,इसके लिए पांच चरण में 30-,30 महिलाओं का समूह बनाकर दिया जाएगा।
प्रशिक्षक ने विस्तार से मशरूम के खेती औऱ मुनाफा पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कम पूंजी में अधिक लागत का काम है,सालों भर मशरूम की खेती कर सकते है।प्रभारी प्रशिक्षक कौशिल्या देवी ने मशरूम उत्पादन के गुर बताए।
मौके पर जीविका दीदी ममता सिन्हा, उर्मिला देवी,सुमा देवी,चंचला देवी,सुनीता देवी समेत अन्य जीविका दीदी ने प्रशिक्षण में भाग लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)