google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

11 केवी लाइन का पोल टूटने से करीब 600 घरों का चिराग गुल विद्युत विभाग देखने तक नहीं पहुंचा



दैनिक समाज जागरण रवि कुमार यादव
____________________________
रामपुर मथुरा सीतापुर
बांसुरा पावर हाउस से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर आने वाला रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया मार्ग पर 5 दिनों से 11000 लाइन का पुल टूटा हुआ पड़ा है जिससे करीब 600 घरों की बिजली गुल हो गई इसमें सोचने की बात तो यह है कि बांसुरा पावर हाउस के कर्मचारी अभी तक देखने तक भी नहीं गए ग्रामीणों ने कई बार फोन भी किया पर उसका कोई परिणाम निकल कर नहीं आया और इस वक्त की तपती धूप और भयानक गर्मी में ग्रामीणों का जीना दुश्वार है और रात में सभी घरों में अंधेरा बना रहता है जिससे कई गांव के लोग परेशान हैं जैसे कि अंचलापुर/हरिहरपुर/गड़रियन पुरवा जैसे गांव में उजाला देखने के लिए लोग तरस रहे हैं पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मासूम ग्रामीणों पर जरा भी दया का नाम नहीं है इससे यह साफ साफ प्रतीत होता है कि योगी सरकार के द्वारा किए गए वादों पर विद्युत विभाग फुल तरीके से पलीता लगाने का काम कर रहा है और ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)