*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका जिले के आंनदपुर ओपी क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के अनुसार उत्तरी बारने पंचायत के 14 वर्षीय एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शनिवार समय लगभग 3 बजे करीब बाबू महल स्थित (खावा) गांव के 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से दक्षिण की और नदी किनारे शौच करने गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे नारायणडीह गांव निवासी मनचले युवक ने लड़की को अकेली पाकर उसके साथ जबरन हाथापाई करते हुए अस्मत पर खेल कर दुष्कर्म जैसे घटना की अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है लड़की द्वारा विरोध एवं शोर-शराबा करने पर युवक ने बेरहमी से पीटकर विभिन्न अंगों में जख्म करते हुए साक्ष्य मिटाने के नियत से दरिंदे युवक ने लड़की के साथ किसी धारदार हथियार से प्रहार भी कर दिया।और बैहोसी के हालत में लड़की को छोड़कर मौके फरार हो गया। गली मत रही कि लड़की को चाकू की धार गले के उपर लगी और गंभीर जख्मी हो गई। जिससे उसकी जान बच गई। इधर जब लड़की की होस आई तो खुन से लथपथ धिरे धिरे अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही एवं लड़की की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा आनन फानन में ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया। जहां लड़की की स्थिति में सुधार नहीं होने पर पंचायत के सरपंच हरीश ठाकुर को सूचित किया गया, तत्पश्चात सरपंच ने इस घटना की सारी जानकारी आनंदपुर ओपी अध्यक्ष को देकर बेहतर इलाज हेतु रात ग्यारह बजे के करीब कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां भी लड़की की हालत में सुधार नहीं होने से डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज हेतु बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मौसी घर आरोपी के गांव में ही है, जहां अक्सर मौसी के घर आया जाया करती थी। बताया गया कि इस घटना के पुर्व में भी आरोपी युवक ने लड़की को स्कूल से भगा कर ले गया था। जिसे सामाजिक तौर पर पंचायत बुलाकर समझोता कराया गया था। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के पिता के फर्द बयान पर रविवार को नरायणडीह गांव निवासी आरोपी विनय हांसदा के विरुद्ध आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इधर मामले को लेकर आंनदपुर ओपी पुलिस हरकत में आई और ओ पी अध्यक्ष सुनील कुमार आदि पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे सिमुलतला के करीब से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए सोमवार बांका जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि बांका में इस तरह घटना आए दिन देखने को मिल। एक वर्ष पूर्व चांदन में भी आठ साल बच्ची के दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया था। जिसमें छ: नामजद आरोपी जेल के सलाखों में कैद है, इसी तरह आज से चार दिन पूर्व दहेज लोभियों ने एक चार महीने के गर्भवती महिला को पीट पीट हत्या कर दिया था।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



