google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

17 साल की छात्रा ट्रेन में कटकर दे दी जान*

*

चान्दन/बांका:-आंन्दपुर ओपी थाना क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के रुदो यादव की 17 वर्षीय पुत्री सुलोचना कुमारी ट्रेन से कट कर मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विछिप्त थी, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर में बिना बताए साथ में मोबाइल लेकर घर से निकल गई। परिजनों द्वारा खोज बीन करने पर पता नहीं चलने पर दूरभाष से पता चला कि एक लड़की टेलवा बाजार होल्ट पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जिसकी सूचना पर परिजनों द्वारा शिनाख्त की गई ‌। इधर घटना की जानकारी पर सिमुलतला रेलवे पुलिस ने मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई ले जाया गया है। तत्पश्चात अंत परिक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संदर्भ में मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी मानसिक रूप से विछिप्त थी, किसी काम से देवघर के लिए घर से निकली थी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। इधर रेलवे पुलिस इस मामले को लेकर आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सुलोचना कुमारी हाई स्कूल टेलवा बाजार के दसम वर्ग की छात्रा थी। घटना को लेकर चर्चा की विषय बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)