समाज जागरण दीपक कुमार रवि प्रखण्ड संवाददाता छतरपुर
पलामू (झारखंड) 9जुलाई 2024 छतरपुर: छतरपुर प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों को जांच करने के बाद 19 योग्य दिब्यांग बच्चों को उनकी जरूरत की सामग्री दिया गया। जैसे ट्राई साइकिल या कम सुनने वाले लोगों के लिए उपकरण तथा छोटे पैर वाले बच्चों को पहनने की उपकरण दी गई। इस दौरान बीपीएम शशि ने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र में बहुत सारे बच्चे आए थे जिसमें जांच के बाद योग्य पाए गए 19 बच्चों को उनके जरूरत के हिसाब से उन्हें उपकरण या अन्य सामग्री दिया गया। दिव्यांग बच्चों के जांच करने के लिए मेडिकल टीम भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



