कार 774 बोतल शराब बरामद तस्कर फरार जांच में जुटी पुलिस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र एक कार से बड़ी मात्रा में देशी शराब और बियर की बोतले बरामद हुई है वही शराब तस्कर कार को छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लावारिश स्विफ्ट डिजायर कार से तलाशी के दौरान 30 कार्टन देशी शराब और 1 कार्टन गॉड फादर बीयर बरामद की है। कुल 774 बोतल शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 237 लीटर है। यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे राधास्वामी मंदिर, दोस्ताना गांव के पास एनएच पर की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तस्कर की तलाश की जा रही है

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)