दैनिक जागरण जागरण
ब्यूरो:-चीफ उमाकांत साह
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बांका/चांदन:-ग्रामीण सड़क में भ्रष्टाचार जोरों पर,चार महीनों में जर्जर ग्रामीण सड़क खोल रही है ग्राम स्वरोजगार की विकास का पोल। ऐसी ही मामला बांका जिले की चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत से सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 के यादव टोला की है। जहां सदियों से मुख्य सड़क तक लोगों को आने जाने के लिए गांव के बीच गड्ढे और दलदल किचड़ में गुजरना पड़ता था। लेकिन गांव के लोगों ने इस बार ग्राम पंचायत कुसुम जोरी के मुखिया की बागडोर ममता देवी पति ब्रह्मदेव तूरी के हाथों में लेकर विकास कराने की उम्मीद जताई। और उम्मीद भी कामयाब देखने को तो जरूर मिला। लेकिन चार ही महीनों पहले बनीं ग्रामीण सड़क और नाली ने विकास की पोल खोल कर दी। 15वें वित्त योजना संख्या 2/22-23 में कुल प्राक्कलन राशि 8,40,900 से बनी ग्रामीण सड़क एवं नाली जो नरेश यादव के घर से यामीन यादव के घर तक फेवर ब्लॉक से सड़क निर्माण की गई है। जबकि सड़क निर्माण में अभिकर्ता पंचायत सचिव बृजमोहन राम के साथ वर्तमान मुखिया ममता देवी पति ब्रह्मदेव तूरी के देखरेख में बनाई गई है। सड़क निर्माण के दौरान उपस्थित गांव के लोगों ने घटिया सामग्री से निर्माण का आरोप भी लगाया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसे लेकर नाम नहीं छापने को लेकर ग्रामीण शंभू यादव किशोर यादव अमीन यादव के अलावा महिलाओं ने बताया कि यह सड़क आम लोगों के लिए बहुत जरूरी है काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी और उसे बनने से ग्रामीणों में काफी खुशी हुई लेकिन सड़क एवं नाली इस प्रकार बनाई गई है कि 4 महीनों के अंदर ही सड़क जर्जर होकर जहां-तहां धंसने लगी है। उन लोगों ने आगे बताया नाला निर्माण एवं सड़क के साइड चारदीवारी घटिया लोकल ईट एवं मिट्टी युक्त बालू से निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण किए 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन आज तक योजना स्थल पर देखने कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा है। लोगों ने बताया की सड़क तो बन गया है लेकिन हम सभी ग्रामवासी ठगी महसूस कर रहे हैं। सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करा कर शिकायत की जाएगी ताकि उसकी जल्द से जल्द मरम्मत हो सके।
- टीएमयू में अक्षय कुमार और को-स्टार्स ने बढ़ाईं हजारों छात्रों की धड़कनें, ‘वेलकम टू द जंगल’ का किया भव्य प्रमोशनमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का परिसर सोमवार को बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगा उठा। आगामी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री दिशा पटानी, अक्षरा सिंह और हास्य कलाकार राजपाल यादव हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय पहुंचे। करीब 50 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने…
- पेट्रोल में अधिक एथेनॉल मिश्रण की शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई : जदयूदैनिक समाज जागरण 22.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण…
- एआई सचिव जी का हुआ शुभारंभसमाज जागरण रंजीत तिवारीवाराणसी। पिरामल फाउंडेशन की ओर से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म एआई सचिव जी का शुभारंभ सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा तथा प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने संयुक्त…
- योग करें निरोग रहे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग जब दिवस के अवसर पर आज सुद्धिपुर स्थित आशा यस ए-वन फाउंडेशन और जय हिंद योग सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।आशा यस ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 22 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








