google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटूम्बा प्रखंड़ के परता में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य प्रारंभ,12 दिसम्बर को होगा, जन सुनवाई ।



समाज जागरण , आलोक शर्मा , जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 8 दिसम्बर 2022 :- औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के ग्रामपंचायत -परता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समाजिक अंकेक्षण का कार्य 07 दिसम्बर से प्रारंभ है। इसके लिए 07 सदस्यीय टीम घर -घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीडीएस एवं नरेगा योजनाओं के कार्यों का सोशल ऑडिट “लाभुको से मिलकर और उनसे जानकारी प्राप्त कर ” कर रहे हैं और इसी के आधार पर कार्यों का आँडिट किया जायेगा। इसकी जानकारी सोशल आँडिट करने आए 07 सदस्यीय महिलाओं का टीम सीमा कुमारी, कुसुम देबी,रींकु देसी , मालती देवी, मंजु देवी, संजू कुमारी, रजान्ती देबी ने संयुक्त रूप से दैनिक समाज जागरण के जिला संवाददात्ता आलोक कुमार को दी है , इन्होंने बताया कि परता पंचायत के सभी घरों तक पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास योजना, जनवितरण प्रणाली तथा मनरेगा योजना के लाभन्वित जनता से मिलकर जानकारी प्राप्त किया जाएगा और इसी के आधार पर सामाजिक आडिट किया जायेगा। टीम के सदस्यों ने कहा कि 07 से 12 दिसम्बर तक आँडिट किया जायेगा और 12 दिसम्बर को परता सामुदायिक भवन के प्रांगण में 11 बजे दिन से जन सुनवाई किया जायेगा। जनसुनवाई में सभी जनता अपना शिकायत दर्ज करायेगें , जिसका निष्पादन किया जायेगा। आडिट के लिए आए सभी टीम के सदस्यों का ठहराव परता सामुदायिक भवन में बनाया गया है और यही लोग रुकेंगे और स्वयं अपना खाना बनाकर खाना खायेंगे । सदस्यों ने किसी जनप्रतिनिधि अथवा लाभुको के घर खाना नहीं खाने का बातें कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)