google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी पूरी, शनिवार
को निकलेगी शोभायात्रा भारी भीड़
उमड़ने की संभाव **

*

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 21अप्रैल 2023:- भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी पुरी हो गई है।शनिवार को संध्या तीन बजे से रेड़मा प्रदेश कार्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी।उक्त जानकारी शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में जन्मोत्सव आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संतोष तिवारी,पलामू जिलाध्यक्ष विकास दूबे,गढ़वा जिलाध्यक्ष हरिशंकर दूबे,प्रदेश संरक्षक संतोष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए कलाकारों की टीम डालटनगंज पहुंच चुकी है जो अपने जीवंत झांकी से मनमोहक छवि प्रस्तुत करेंगे।इस संबंध में शोभायात्रा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा के लिए पूरे शहर में कई जगहों पर होर्डिंग बैनर व तोरण द्वार लगाऐ गए हैं वहीं शोभायात्रा के लिए प्रदेश कार्यालय को विशेष तौर सजाया गया है जहाँ भगवान परशुराम की भव्य पूजा अर्चना की जाएगी।श्री तिवारी ने कहा कि युवा वाहिनी के द्वारा यह भरपूर प्रयास किया गया है कि आमंत्रण पत्र प्रत्येक विप्र बंधु तक पहुंचाने के लिए प्रमंडल के लगभग गांव का भ्रमण किया गया है,लेकिन अगर किसी परिवार तक नहीं पहुंच पाया है तो उसे दरकिनार करते हुए इस शोभायात्रा में भाग लेने की अपील करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा पलामू के इतिहास में ऐतिहासिक शोभायात्रा साबित होने जा रही है।उन्होंने कहा कि शोभायात्रा विप्र बंधु के सामाजिक एकता की परिचायक बनेगी।
उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में समय की पाबंदी पर पुरा ध्यान रखा जाएगा।शोभायात्रा में अनुशासन का पुरा ख्याल रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि शोभायात्रा से लौटने के बाद मिलन समारोह व भंडारा किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)