समाज जागरण नीरज कुमार पाण्डेय रोहनिया वाराणसी।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बंगालीपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि आयुष एवं खाद्य राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आईटीआई के छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री ने कहा कि अब युग टेक्नोलॉजी का है और छात्रों को स्मार्टफोन मिलने से उन्हें शिक्षा आदि में आसानी होगी उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कौशल विकास से जुड़कर के आप अपना और राष्ट्र का निर्माण करिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



