*यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न थीम पांडाल बना आकर्षण का केंद्र।*
*समाज जागरण अतुल सोनी*
चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार स्थित टॉपटेन दुर्गा पूजा समिति की ओर से यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न थीम पर बने दुर्गा पंडाल में नवमी पर्व पर भक्तो की भारी भीड़ उमड़कर दर्शन के लिए पहुँची। जहां मत्था टेककर पूजन दर्शन कर भक्तजन धन्य हो रहे हैं।
टाप टेन दुर्गा पूजन समिति के संचालक विनित सिंह अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता “गुड्डू व्यवस्थापक सुरेंद्र कुमार पाल उपाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह संयोजक संजय सिंह कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता आयोजक ओमप्रकाश सेठ महामंत्री अभिषेक जोशी रक्षा मंत्री विश्वजीत बैरागी संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता मुख्य सचिव धीरज मौर्य सचिव गोपाल यादव मंत्री रामप्यारे गुप्ता प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य “भीम”के अनुसार गत वर्ष चन्द्रयान थीम पर पांडाल था। आयर बाजार में प्रतिवर्ष नए जन सन्देश थीम पर आधारित पांडाल का निर्माण स्थानीय कलाकारों के सहयोग से होता है।इस वर्ष देश मे हुए नारी उत्पीड़न जैसे कलकत्ता में महिला डॉक्टर कांड व निर्भया कांड जघन्य यौन हिंसा ,महिला उत्पीड़न समेत कई बालिका,महिला पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर मातृ शक्ति के आदर -सम्मान के प्रति सन्देश देने को लेकर पांडाल बनाया गया है। आदि शक्ति माता दुर्गा भगवती का मूर्ति स्थापित कर आस पास गांवों के लोग धूमधाम से पूजन पाठ कर नवरात्र में आस्था ,विश्वास संग खुशियाँ मनाते हैं। उसी नवमी के एक दिन बाद विजय दशमी के दिन टॉप टेन दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रसाद के रूप में हजारों भक्तों प्रसाद को ग्रहण करते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



