google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्ष समिति ने किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 अक्टूबर 2024 रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला नबीनगर में अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता संतन सिंह ने किया जबकी संचालन शंकर प्रसाद ने किया।बैठक मे नई कमिटी का गठन करते हुए अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद के लिए संतन सिंह के नाम का प्रस्ताव सुजीत कुमार सिंह ने रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ और संतन सिंह को अध्यक्ष चुन लिया गया।वही बैठक में उपस्थित नबीनगर के उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने कहा कि नबीनगर को अनुमंडल बनना नामुमकिन नहीं है बस हम सभी नवीनगर के लोगों को ठान लेने की जरूरत है कि नवीननगर को अनुमंडल बनाना है। उन्होंने कहा कि नबीनगर के अनुमंडल बनाने हेतू पटना तक की दूरी तय करना पड़ेगा तो मैं दृढ संकल्पित हू और हर संभव प्रयास करूंगा। बैठक में सर्व समिति से एक कमेटी का गठन किया गया जिस में संतन सिंह , सुजित कु० सिंह , श्याम बिहारी सिंह , शंकर प्रसाद ,गुलाम मोहम्मद मुन्ना को शामिल किया गया है ।नई कमिटी की अगली बैठक 10 नवंबर को निर्धारित किया गया है । बैठक में भोला सिंह ,सरजू सिंह ,विकास कुमार सिंह ,संजीव सिंह उर्फ महात्मा जी ,राजकुमार रजक , दिवाकर चंद्रवंशी , प्रवीण सिंह , अवधेश सिंह , अरविंद पासवान , मनिष सिंह , ललन सिंह , कामाख्या सिंह,सुरेश सोनी ,सुनील सोनी ,रविंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,सत्येंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)