google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौड़ी होगी दालमंडी की सड़क, जाम से मिलेगी राहत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
दालमंडी की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर निगम की टीम इसके लिए सर्वे कर रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई के अनुसार इसे और चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद चौक, ठठेरी बाजार, राजा दरवाजा, मैदागिन और विश्वनाथ धाम जाने वालों को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

दालमंडी को जाने वाली सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 12 से 15 फीट के आसपास है। इस मार्ग पर अतिक्रमण अधिक है। इसकी वजह से पूरा इलाका जाम में जकड़ा रहता है। जाम से बचने के लिए लोग काफी घूमकर चौक की तरफ जाते हैं। दिन में सड़क पर पैदल और बाइक सवारों को भी निकलने में दिक्कत होती है, जबकि रात में चार पहिया वाहन आराम से गुजर जाते हैं।

आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह ने सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में दिया था। अब इस पर अमल की तैयारी है। इसको लेकर नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो सर्वे के बाद राजस्व विभाग के अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)