राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़: प्रखंड के विष्णुगढ़ पंचायत के नीचे हरिजन मोहल्ला के रविदास समाज द्वारा सोमवार को कोठामहुआ नदी स्थित वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रविदास समाज के महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी वनभोज में शामिल हुए। इस दौरान सुधीर राम ने कहा कि रविदास समाज को सशक्त बनाने के लिए हम सभी एक जगह इकट्ठा हुए हैं, हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। हम सभी को एकजुट होकर रहना है। सबसे पहले हमे अपने स्वच्छता पर ध्यान देना होगा, स्वच्छ पानी का सेवन नहीं करने से कई तरह की बीमारियां होती है, इस लिए हम सभी को स्वच्छ पानी का सेवन करना होगा तभी हम लोग निरोग रह सकते हैं। मौके पर खोशलाल ने कहा कि कैसे हमारा समाज आगे बढ़े, इस पर गहनता पूर्वक विचार करने की जरूरत है। रविदास समाज के कुछ बुद्धिजीवों लोगो ने अपना विचार रखें, जिसमे विचार-विमर्श किया गया कि हमारे रविदास समाज में मृत्यु भोज का कू प्रथा है इसे बंद किया जाना चाहिए ताकि कोई भी गरीब गुरुवा अपने खेती बाड़ी बेचकर कर्ज में ना डूबे और समाज से वह पिछड़ जाए, इस पर समाज के लोगो ने अपना समर्थन देकर मृत्यु भोज का कू प्रथा बंद किया गया। आगे कहा गया कि हमारे समाज में आज भी कुछ कमियां एवं बुराइयां है, उसको धीरे-धीरे दूर करना है और अपने समाज को शराब मुक्त समाज बनाना है। इस वनभोज के माध्यम से आग्रह किया गया कि पूरे राज्य के रविदास समाज अपना संगठन बनाकर अपनी एकता का परिचय दें। मौके पर सुरेश राम, बबलू राम, रविंद्र राम, त्रिलोकी राम, महेंद्र राम, दुर्गा राम, लखन राम, छक्कू राम, छेदीराम, ईश्वर राम,गंगा राम,पिंटू राम,जागो राम,कैलाश राम, रोशन राम, गोविंद राम,सूरज राम, महेंद्र राम, सानू राम,सिवा राम, सुभाष राम, बबलू राम,विशाल राम, रिंकू राम, पूरन राम, रामू राम,मुटर राम, खुशबू देवी, स्वामी देवी, सुकून देवी, रूणा देवी, पिंकी देवी, शीतल देवी, बसवा देवी, सोनी देवी,जामनी देवी, रुक्मणि देवी, निशा देवी,सबिता देवी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, हेमंति देवी, खगिया देवी, मंजू देवी, मीनू देवी,रवीना देवी, देवांति देवी,गुड़िया देवी समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



