समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के नेता भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला गया से है जहां बेलागंज थाना क्षेत्र के चिराला पंचायत के चिड़िहारा बीघा गांव में अपराधियों ने बेलागंज जदयू महासचिव एवं उप मुखिया महेश मिश्रा की हत्या कर दी। बदमाशों ने बीती रात गोली से छलनी कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बेलागंज पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जहां रास्ते में उप मुखिया महेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक जगह से भोज खाकर लौटने के दौरान उनकी हत्या की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विधि-व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह और बेलागंज थाना के थानाध्यक्ष अरविंद किशोर सहित पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। DSP रवि प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक छानबीन में यह सामने आया कि महेश मिश्रा का गोतिया से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार रात भोज में शामिल होने के दौरान अपराधियों ने महेश मिश्रा पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है, जिससे पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जा रहा है, और पुलिस इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, इस हत्या के मामले में कुछ सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि आरोपी इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले जादू-टोने का सहारा भी ले रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस पहलू की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच इस संबंध में चर्चा हो रही है। कुछ लोग मानते हैं कि अपराधियों ने जादू-टोने से महेश मिश्रा को मारने का मन बनाया और बाद में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या जादू-टोने का इस हत्या से कोई संबंध था। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह घटना पूरे इलाके में शोक और चिंता का कारण बन चुकी है, और लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



