google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस*

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घा नाला पर अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की महिलाओं ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाया उसके दौरान पानी जैसे गंभीर समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ग्राम गडहीडीह दुर्गा टोला नई बस्ती महिलाओं ने कहा कि हाईवे पार से पानी लाते समय पुर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं को देखते हुए और ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की सभी महिलाओं ने उच्च अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई है और बताया है कि लगभग 30 से 40 घर होने के बाद भी कोई पानी का साधन न होने से महिलाओं को हाईवे पार जाकर मजबुरी में पानी लाना पड़ता है जिससे आवागमन कर रही तेज रफ्तार गाड़ियों से कई बार दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुकी हैं। और अभी बताया कि कई बार पानी की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित पत्र भी दिया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर के आज अखिल भारतीय वन जन श्रम यूनियन की महिलाओं ने महिला दिवस के साथ-साथ ग्रामीण समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और उसके निवारण के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है। इस मौके पर शोभा देवी, उर्मिला, बसंती, प्रेमशीला भारती, कलावती, इस्रावती, उर्मिला, हीरमतीया इत्यादि महिला सदस्य उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)