राहुल कुमार गुप्ता , संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना परिसर स्थित शिवमंदिर में नाग प्रतिष्ठा सह रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आचार्य पुरेन्द्र एवं बंटी मिश्र ने पूरे विधि विधान से प्रतिष्ठा सह रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराया, वही सातमिल मोड़ निवासी प्रकाश कुमार साव धर्मपत्नी के संग यजमान के रूप में पूजा अर्चना करने पहुंचे।आचार्य पुरेन्द्र ने कहा कि रुद्राभिषेक करने से समस्त कामनाओ की पूर्ति एवं आयु आरोग्य की प्राप्ति होती हैं।सुख शांति समृद्धि के लिए भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। इसके साथ हि सत्यनारायण पूजा हवन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार,विजय पांडेय,प्रियरंजन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



