समाज जागरण
रतलाम। अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का सातवाँ त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 15 व16अप्रैल 2025 को बुध्देश्वर सभागार बाजना बस स्टैण्ड में सम्पन्न हुआ। संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य विस्तार, दृढ़िकरण के लिये तीन वर्ष में एक बार महासंघ की कार्यकारिणी का निर्वाचन होता है, इसी क्रम में इस वर्ष की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्व सम्मति से निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ द्वारा किया गया। अधिवेशन के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें
शरादू सिंह भाँवर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, झाबुआ), अर्जुन राम (कार्यकारी अध्यक्ष, जशपुर छत्तीसगढ़), उपाध्यक्ष-राजा राज प्रताप सिंह रायसेन, रघुनाथ झारिया कबीर धाम छत्तीसगढ़, श्री मती रंगा मौरी, कृष्ण कुमार बैगा अनूपपुर ( राष्ट्रीय महामंत्री), प्रकाश बोदड़े (राष्ट्रीय उप महामंत्री) महाराष्ट्र, जितेन्द्र सिंह गुर्जर (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) मंत्री-भगवती लाल मीणा, मती सोनिया कुमरे, भैरु लाल खदेड़ा रतलाम, कोषाध्यक्ष भरत पाटीदार, सह कोषाध्यक्षडाँ. विक्रम रघुवंशी,
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में शिवराम ढाँडे अमरावती, रामदास जामुनकर, ठाकुर राम मरावी, शांति लाल डिण्डोर, नारायण मरावी,गणेश मर्सकोले, कैलाश निनामा, पंचम लाल ताराम, गणेश लाल मीणा, शांति लाल हठीला इसके साथ ही सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। उक्त आशय की जानकारीकृष्ण कुमार बैगा(राष्ट्रीय महामंत्री)अखिल भारतीय वनवासी
ग्रामीण मजदूर महासंघ द्वारा दी गई है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



