google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पैसे के लेनदेन को लेकर कैंटीन स्वामी ने ग्राहक के ऊपर डाला कढ़ाई का गर्म खोलता तेल



दैनिक समाज जागरण /

जसवीर सिंह /

मंडावर बस स्टैंड पर देसी शराब की दुकान के पास कैंटीन है। उसमें कैंटीन स्वामी मंगलू कुमार का ग्राहक शमीम से पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई।कैंटीन स्वामी ने गुस्से में आकर ग्राहक के ऊपर कढ़ाई का गर्म गर्म खोलता तेल डाल दिया ।जिससे वह पूरी तरह झुलस गया मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटीन स्वामी को पकड़ लिया और थाने ले गई पुलिस द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गई जो मौके पर पहुंची पीड़ित को जिला अस्पताल ले गई।इसी केंटीन पर पिछले वर्ष भी एक ग्राहक के सर में डंडे से चोट मार दी गई थी। जिससे उस ग्राहक का सर फट गया था।क्या प्रशासन द्वारा ऐसी केंटीन को चलने देना चाहिए या उसका लाइसेंस रद कर देना चाहिए जो अपने ग्राहकों को ग्राहक ना समझकर कुछ और समझता है।जो अपनी इंसानियत भूल कर गर्म तेल डाल देने जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देता है। समाचार लिखे जाने तक थाने में पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)