google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी से चार फैक्ट्री कर्मियों की मौत — पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने मौके पर पहुँचकर किया निरीक्षण।*



*कानपुर विशेष संवाददाता।* आज दिनांक 20.11.2025 को प्रातः लगभग 08:30 बजे थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-2 स्थित एक तेल फैक्ट्री में चार फैक्ट्री कर्मियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जांच-पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फैक्ट्री कर्मियों द्वारा बंद कमरे में कोयला जलाने के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे चारों फैक्ट्री कर्मियों की मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी महोदय तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। घटनास्थल को सुरक्षित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)