गोंडी धर्म परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्माचार्य व प्रबुद्धजन पहुंचे
सोनभद्र ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। दुद्धी रामलीला खेल मैदान पर दो दिवसीय दिनांक 29 व 30 नवंबर 2025 कों गोंडी धर्म परिषद दुद्धी, रानी दुर्गावती स्मारक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति शक्ति आदि बड़ा देव की स्तुति कर 52 गढ़ 57 परगना के देवी देवताओं का आह्वान कर पूजन अर्चन के उपरांत गोंडी गाथा का प्रवचन धर्म आचार्य सुखई पोया, रामनाथ, श्याम, रामदेव टेकाम व अनिल सिंह आदि के द्वारा कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व करते हुए नशा से दूर रहकर एवं शैक्षिक स्तर ऊंचा कर आगामी पीढ़ी को सामाजिक, राजनीतिक भागीदारी में अग्रणी भूमिका निभाकर अपनी खोई विरासत को पुनः वापस लाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। साथ ही नन्हकु बाबा के विरासत को बचाए रखने का संकल्प दिलाया गया। दुद्धी को आदिवासी जिला बनाए जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मती से पास हुआ। जल जंगल जमीन की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़े जाने का आह्वाहन किया गया। साथ हीं पंचायत चुनाव में संख्या के आधार पर आरक्षित सीट निर्धारित की वकालत की गई. इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक फौजदार सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष, विजय सिंह उरके, बुधीराम, गुलाब सिंह कुलदीप सिंह, रामनाथ, श्याम रामदेव टेकाम आदि लोग उपस्थित रहे।



