
ब्रजेश दुबे, दैनिक समाज जागरण
गड़वार (बलिया) : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पूर्व आईटी सेल सह प्रभारी स्व. राहुल पांडेय की द्वितीय पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से शिव मंदिर विशुनपुरा गड़वार में मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित संगठन के सदस्यों पदाधिकारियों एवं ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनको याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि छोटे से उम्र में ही स्व. राहुल पांडेय सबके दिलों में स्थान बना कर चले गए। वह हमेशा ब्राह्मण समाज सहित सबके लिए खड़ा रहने का काम करते थे। प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने कहा कि स्व. राहुल पांडेय आधी रात को भी सबके लिए खड़ा रहने का काम करते थे। इस अवसर पर आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, जिला प्रभारी सुधीर तिवारी, जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे, पंकज मिश्र, संजय पांडेय, करुणेश पांडेय आदि ने उनकी स्मृतियों को ताजा किया एवं याद किया। इस अवसर पर विष्णु कुमार मिश्र, सरोज दुबे, मनीष दुबे, सुधीर चौबे, सुरेंद्र द्विवेदी, उमाशंकर पांडेय, आत्मा पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, रत्नाकर दुबे, गुड्डू तिवारी, आशीष पांडेय, राजा पांडेय, मनोज तिवारी, राजू दुबे, अमरनाथ तिवारी, सोनी तिवारी, रजनी उपाध्याय, अलका उपाध्याय, वेद प्रकाश पांडेय, मनीष पांडेय, मिथिलेश पांडेय सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



