google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इंदिरापुरम की एंजेल जुपिटर सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, बालकनी की ग्रिल पर खेलता दिखा मासूम बच्चा

ब्रेकिंग न्यूज़ — गाजियाबाद

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एंजेल जुपिटर सोसाइटी से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटा बच्चा बालकनी की ग्रिल पर बैठकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य देखकर सोसाइटी के निवासियों में हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि बालकनी में सेफ्टी नेट लगा हुआ था, जिसकी वजह से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचना दी। समय रहते परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित ग्रिल से नीचे उतार लिया गया।

सोसाइटी निवासियों का कहना है कि ऊँची इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय रहते सतर्कता और सेफ्टी नेट की मौजूदगी ने एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)