कार्यक्रम में पहुंचे दीपांकर भट्टाचार्य
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ “पंचम मांझी अमर रहें” और “पंचम मांझी को लाल सलाम” के नारों से गुरुवार को पटना जिले के विक्रम प्रखंड अंतर्गत दानारा गांव का माहौल गूंज उठा. इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव एवं भाकपा (माले) के पटना जिला के सक्रिय युवा नेता कामरेड पंचम मांझी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और पार्टी नेता पहुंचे। श्रद्धांजलि देने पहुंचे माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और एक मिनट का मौन रख कर उन्हें नमन किया। ज्ञात हो कि 11 जून 2025 को 23 वर्षीय पंचम मांझी का निधन एम्स पटना में हो गया था। वे गरीब परिवार से निकलकर अपने संघर्ष, विचारधारा और प्रतिबद्धता से पार्टी में एक अलग पहचान बना चुके थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह सभा केवल शोक की नहीं, बल्कि पंचम मांझी के विचारों और अधूरे सपनों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी लेने का क्षण है। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि पंचम मांझी की स्मृति में उनके गांव में उनकी प्रतिमा या स्मृति द्वार बनाया जाए। इस अवसर पर भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कामरेड रामेश्वर प्रसाद, अंगियाव विधायक कामरेड शिव प्रकाश रंजन, पालीगंज विधायक कामरेड संदीप सौरभ, अरवल विधायक कामरेड महानंद सिंह, बिहार विधान परिषद सदस्य कामरेड शशि यादव, नगहर पंचायत के मुखिया अजीत वर्मा, कामरेड कमलेश, पुनपुन प्रखंड सचिव मोहन प्रसाद, फुलवारी प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, धनरुआ प्रखंड सचिव अकलू पासवान, मसौढ़ी प्रखंड सचिव राकेश कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के साथी साधु शरण सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने पंचम मांझी की राजनीतिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और जमीनी संघर्ष को याद करते हुए उनके अधूरे एजेंडे को पूरा करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



