google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी महासमिति, मदनपुर का एक शिष्टमंडल थाना अध्यक्ष मदनपुर से शिष्टाचार मुलाकात किया।

दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र , ब्यूरो चीफ सह प्रभारी ,बिहार -झारखंड

औरंगाबाद (बिहार ) रामनवमी महासमिति,मदनपुर का एक शिष्टमंडल थाना अध्यक्ष मदनपुर से शिष्टाचार मुलाकात किया और श्रीराम जन्मोत्सव अनुष्ठान समिति की ओर से थानाध्यक्ष को श्री रामचरितमानस की प्रति तथा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया तथा. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ नया वर्ष (22 अप्रैल 2023) से हनुमत जयंती तक होने वाला अनुष्ठान से संबंधित आमंत्रण पत्र एवं आयोजित कार्यक्रम का विस्तृत विवरण पत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर आयोजित होने वाली रामनवमी की शोभायात्रा में स्थानीय प्रशासन की सहभागिता के लिए आग्रह किया।

समिति की ओर से प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए बताया गया है कि संपूर्ण अनुष्ठान भगवान श्रीराम की गरिमा और मर्यादा के अनुरूप संपन्न होगा। रामनवमी पर्व के माध्यम से समाज में सद्भाव तथा आपसी प्रेम स्नेह का एक नया अध्याय लिखा जाएगा।

शिष्टमंडल में महासमिति के संरक्षक मंडल सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हितचिंतक जितेंद्र सिंह परमार, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानदत्त पांडे, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार एवं समिति के महामंत्री अनिल ठकराल शामिल थे।
उपरोक्त आशय की जानकारी समाजसेवी सस पत्रकार सुनील कुमार सिंह ने दैनिक समाज जागरण को दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)