google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

छात्राओं ने जाने अपने अधिकार और सुरक्षा

अनूपपुर – शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, जिला अनूपपुर में तहसील विधिक सेवा पुष्पराजगढ़ (राजेंद्रग्राम ) के द्वारा न्याय सबके लिए है, न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है एवं शोषण के विरुद्ध तथा संवैधानिक उपचारों के अधिकार में न्यायालय प्रक्रिया के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजित किया गया | माननीय न्यायाधीश श्री पवन कुमार शंखवार जी ने घरेलू एवं जाति हिंसा, लैंगिक शोषण एवं मानव के दुर्व्यवहार, गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया गया | माननीय न्यायाधीश श्री सुनील कुमार खरे न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्रग्राम के द्वारा पास्को एक्ट के संदर्भ में छात्राओं को विधिवत बताया गया है |

मौलिक अधिकारों की उपयोगिता और महत्व

 भारतीय संविधान में छ: मौलिक अधिकार दिए गए हैं लेकिन उन अधिकारों के उपयोगिता की जानकारी के अभाव में लोग उनका वांछित लाभ नहीं उठा पाए हैं | जन सामान्य को उनके अधिकारों के साथ शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा कर जागरूक करने के लिए सुदूर ग्रामीण अंचलों में विधिक साक्षरता शिविर का समय-समय पर आयोजन किया जा रहा है | जो व्यक्ति कमजोर वर्ग या वंचित वर्ग या पारिवारिक स्थिति के कारण गरीब हैं,उनको विधिक सहायता प्रदान की जाती है,महिला एवं बाल सुरक्षा के संदर्भ में विधिवत जानकारी बताई गई | पड़ोसी एवं फेसबुक व्हाट्सएप एवं अन्य धोखाधड़ी के संदर्भ में जानकारी दिए एवं उनसे बचाव के लिए सगे संबंधियों की सहायता एवं कानूनी सहायता लेकर सुरक्षित रहने के सुझाव दिए |

छात्राओं विधिक साक्षरता के लिए प्रयास

छात्राओं को विधिक साक्षरता एवं कानूनी जानकारी प्रदान करने के लिए माननीय न्यायाधीश एवं न्यायालय के कर्मचारियों से डी ए प्रकाश खांडे ने संपर्क कर विद्यालय में जानकारी प्रदान करने का निवेदन किया गया जिनके प्रयास से यह विधिक साक्षरता छात्राओं को प्राप्त हुआ, भविष्य में विधिक साक्षरता की जानकारी काम आएगी |

 कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार धुर्वे ने किये, इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉक्टर चित्रा सोनवानी, डॉक्टर गीता टांडिया, श्रीमती ज्योति बाधवा, श्री डी. ए. प्रकाश खाण्डे, श्री मनोज कुमार दिवेदी,दलबीर सिंह टेकाम,श्री जगत सिंह धुर्वे,श्री नीरज कुमार सोनी, श्री वेदन सिंह मरावी,श्रीमती ममता मौर्य, श्रीमती ममता मार्को, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे |

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)