google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदर्श जीविका संकुल संघ बेलहर में एस जे वाई दीदियों का ग्रेजुएशन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण का हुआ समापन*

*
दैनिक समाज जागरण
संवाददाता सदानंद पंडित बेलहर/ बांका

प्रखंड क्षेत्र के जीविका कार्यालय के आदर्श जीविका संकुल संघ में एस जे वाई दीदियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण को समाप्त प्रखंड संसाधन सेवी अभिषेक कुमार फुलीडूमर के द्वारा किया गया ।वहीं इस प्रशिक्षण में बीआरपी अभिषेक कुमार ने उपस्थित दीदियों को ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न उपाय को बताया गया। ग्राम स्तर एवं ग्राम संगठन स्तर पर किस प्रकार व्यवसाय को आगे बढ़ाना है ,उस विषय पर विस्तार पूर्वक चलचित्र के माध्यम से जानकारियां दी गई ।वही तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग के सभी विषयों पर चर्चा की गई वही। मौके पर उपस्थित एमआरपी सदानंद पंडित ,मुकेश कुमार यादव, एस जे वाई दीदी बसंती देवी, प्रेमलता देवी ,निर्मला देवी, शोभा देवी ,सरिता देवी ,अंजली देवी, ललिता देवी, बेगुन निशा ,कर्मी देवी सहित अट्ठारह दीदी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)