google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षक अभ्यर्थियों एवं नियोजित शिक्षकों के साथ खिलवाड़ बंद करें सरकार: विजय सिन्हा



दैनिक समाज जागरण/सुधांशू रंजन/पटना ब्यूरो

विजय सिन्हा के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई तरह के कटाक्ष शिक्षा विभाग तथा सरकार पर किया गया है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार शिक्षक अभ्यार्थियों और नियोजित शिक्षकों के साथ खिलवाड़ बंद करें वह नियोजित शिक्षकों के द्वारा नई शिक्षा नियमावली के विरोध में प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार को नियोजित शिक्षक एवं पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की सीधी नियुक्ति करनी चाहिए राज्य सरकार इनकी नियुक्ति के पश्चात बाकी बचे पदों पर नियुक्ति हेतु विचार और लोक सेवा आयोग को अधिसूचना भेज सकती है।
विजय सिन्हा ने कहा कि लाखों शिक्षक के पद पर रिक्तियों को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनाव में सीधी नियुक्ति का वादा भी किया था, और जब उनके दल में मंत्री के पास शिक्षा विभाग है तो यह अपने वायदे से मुकर गए हैं यू टर्न लेना है इनका पुराना चरित्र है।
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति नियमावली के तहत बिहार लोक सेवा आयोग को भाड़ दिया जा रहा है, राज्य के लोग अबगत हैं, कि बरसों बरस हाल तक आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध रही है, पूर्व में इसके चेयरमैन भी जेल जा चुके हैं 67 वी पीटी परीक्षा का भी पिछले साल प्रश्न पत्र लिक हुआ था चर्चा है,कि उच्च पदस्थ लोगों का भी इन गतिविधियों में हाथ रहा है इस परिस्थिति में यदिपुनः पैसा के बदले नौकरी का खेल चलता है तो लाखों छात्रों का भविष्य डूब जाएगा।
साथ ही साथ विजय सिन्हा ने कहा कि शिक्षा विभाग के इतिहास में अब तक का सबसे कमजोर और अदृश्य शिक्षा मंत्री को बिहार की जनता देख रही है, यह कब क्या बोलेंगे कहना मुश्किल है अपने विभाग को छोड़कर बाकी सभी बात करने में इन्होंने महारत हासिल की है इस शिक्षा मंत्री में राज्य के शिक्षकों को अभ्यर्थियों एवं नियोजित शिक्षकों को न्याय मिलना संदिग्ध हो गया है यह राज्य के छात्रों के प्रतिभा हनन के मामले में पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)