10 व्यक्ति नामजद।
दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेंद्र रतन।
कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के गणेश यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता गणेश यादव ने पुत्र के निर्मम हत्या को लेकर 10 व्यक्ति के विरुद्ध कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। घटना को लेकर मृतक के पिता ने कागीसार गांव के मुकेश यादव, पाको यादव, सहित दस लोगों को हत्या का आरोपी बनाया है। बताया गया है कि नामजद से पूर्व में विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक पुत्र मंगलवार को 10:00 बजे सुबह शौच के लिए घर से निकला था । थोड़ी देर के बाद उसी रास्ते से मृतक युवक के बहन राशन लेने दुकान दुकान जा रही थी। तभी पुत्री ने देखी की बोतल का पानी एवं बोतल गिरा हुआ था और उसी जगह पर भाई मिथिलेश कुमार को मृत अवस्था में पड़ा था।

स्वजनों के द्वारा आनन-फानन में युवक को अस्पताल लाया। जहां डा. विनोद कुमार ने जांचकर मृत घोषित कर दिया।नामजद आरोपित ने युवक को मौका पाकर युवक को गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने अपने आवेदन में बताया कि 1 मई 2022 को भी गणेश यादव की पत्नी को इन्हीं लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया था। इसलिए आशंका है कि नामजद आरोपी भी पुत्र की हत्या कर दी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
- समाज जागरण: 06 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
- सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के तीन इनामी माओवादी गिरफ्तार
- प्लेबैक सिंगर रचना चोपड़ा का नया गाना ‘लकीरें इश्क की होंगी’ जल्द होगा रिलीज
- टीएमयू के डेंटल डॉक्टर्स की मेधा को सलाम, पेंटर किशन को दिया अनमोल तोहफा, पैर की हड्डी से बना डाला जबड़ा
- एक ऐसी दुनिया जहाँ सब उपलब्ध हैं, पर कोई उपस्थित नहीं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



