google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक्ट्रेस श्रीदीपा डे को जन्मदिन पर मिली ढेरों शुभकामनाएँ


मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदीपा डे का आज जन्मदिन है। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक “एडवोकेट अंजली अवस्थी” में वह सशक्त किरदार ‘चित्रा’ के रूप में दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ श्रीदीपा डे एक सफल मॉडल और समाजसेवी भी हैं।


उनके जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड फिल्म रिपोर्टर एवं राइटर गिरजा शंकर अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीदीपा डे अपनी प्रतिभा, समर्पण और मेहनत से मनोरंजन जगत में नई ऊँचाइयों को छू रही हैं।
अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीदीपा डे की आयु लंबी हो और वह बॉलीवुड में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करें।
जन्मदिन पर श्रीदीपा डे को प्रशंसकों और सहकर्मियों की ओर से भी बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)