
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
पचपेड़ी। मस्तूरी तहसील के पचपेडी में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अडानी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा बोहरडीह गांव में 9 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और उत्साह से मनाया गया । बोहारडीह गांव के शासकीय प्राइमरी स्कूल एवं प्राइवेट आदर्श स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक द्वारा धूमधाम से मनाया गया।अदाणी फाउंडेशन ने सभी को निरोगी काया के लिए योग करने की सलाह दी। इसके बाद स्टाफ, कर्मचारी और छात्रों ने मिलकर योग किया। वही ग्राम के सरपंच व पंच एवं ग्रामवासी द्वारा भी योग एवं मैडिटेशन किया ।
योग दिवस समारोह पर गांव के 100 बच्चे एवं ३० ग्रामवासी योग दिवस मे शामिल हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



