google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर डॉक्टर चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

भगवान की कृपा और कार्यकर्ता, जनता का इसी तरह आशीर्वाद मिला तो सांची विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में विकसित क्षेत्र कहलाएगा,,,, डॉक्टर प्रभु राम चौधरी

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री और इस क्षेत्र से भाजपा विधायक स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को पुनः पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने एवं उनके प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी अगवानी कर पुष्पहार के साथ जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यालय स्थित उनके सागर मार्ग स्थित श्री राम परिसर में नगर भाजपा मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर सांची विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की कृपा और आप सबके आशीर्वाद से ही भाजपा हाई कमान द्वारा मुझे दोबारा सांची विधानसभा क्षेत्र की अमजानता की सेवा करने के लिए प्रत्याशी बनाया है, अगर आपका आशीर्वाद इसी तरह से मुझे मिलता रहा तो मैं भी आपको वचन देता हूं कि सांची विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी, इतना ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में सांची विधानसभा क्षेत्र एक अलग ही विकसित विधानसभा क्षेत्र कहलाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जितने कम कर दिए उतने किसी ने भी नहीं कराए, चाहे सांची में सोलर सिटी का मामला हो और चाहे जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की सौगात हो क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सड़कों की सौगात हो ऐसे सैकड़ो विकास के कार्य हैं जो मेरे द्वारा कराए गए हैं। इसके अलावा सांची विधानसभा क्षेत्र में जो काम रह गए हैं वह अगली बार में पूरी तरह से करवा दिए जाएंगे। आपका आशीर्वाद और प्रेम चाहिए मैं आपसे वादा करता हूं कि सांची क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रखी जाएगी, वैसे भी मैंने रात और दिन मेहनत कर विकास के काम में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कार्यक्रम में भावुक होते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई गलती हो गई हो तो मुझे क्षमा करें करें, वैसे तो मैं क्षेत्र के लोगों से कभी खराब नहीं बोला परंतु धोखे में किसी भाई से कह दिया हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सांची विधानसभा क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में भाजपा की लहर है और सरकार भी भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा द्वारा जहां पूरे मध्य प्रदेश में करोड़ अरबों के विकास कार्य कराए हैं, वही हमारे सांची विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों का विकास हुआ है, इतने ज्यादा विकास कार्य हुए हैं, जो पिछले समय में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पूरे रायसेन जिले में हमने तीन दर्जन अस्पताल बनाए हैं। हमने सांची विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा जल व्यवस्था और सड़क निर्माण कार्य आदि ऐसे अनेक कार्य किए है, जिनका लाभ शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं हृदय से आभारी हूं भाजपा हाई कमान का कि मुझे सांची विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में रायसेन जिला भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिप अध्यक्ष यशवंत मीणा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह सहित अनेक भाजपा नेताओं ने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा नेता एस मुनियन, भूपेंद्र सिंह वर्मा, बृजेश चतुर्वेदी, राजू राठौर, जीतू आदित्य शर्मा, शिवराज सिंह कुशवाह, शिव प्रताप सिंह, बंटी महेश्वरी, अनिल चौरसिया, बबलू ठाकुर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, मोहन चक्रवर्ती, अंशुल शर्मा, मनोज कुशवाह, बृज बिहारी मिश्रा, शंकर लाल चक्रवर्ती, अशोक सोनी, ब्रज विश्वकर्मा, भुवनेश्वर कुशवाह, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)