google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*AI(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शिक्षकों के कार्य मे महत्वपूर्ण साबित होगी* DIET मे जिला प्रशिक्षण जारी


शहडोल: पूरे प्रदेश समेत जिला शहडोल मे भी ए आई का प्रशिक्षण जिले के शिक्षकों को दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मे चल रही है।प्रत्येक दिन जिले के विभिन्न ब्लॉक से चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,आज के समय मे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग से बच्चों को आधुनिक शिक्षा देना आसान होगा

इस प्रशिक्षण मे शिक्षकों को यह बताया जा रहा है की विभिन्न टूल्स का उपयोग कर के हम अपनी टीचिंग स्किल को कैसे बढ़ाया जा सकता।यह प्रशिक्षण नोएडा से आये प्रशिक्षक अक्स प्रजापति द्वारा दिया जा रहा है।प्रशिक्षण एक दिवसीय गैर आवासीय रखा गया है जिसमे प्रशिक्षुओं को भोजन की व्यवस्था की गयी है,शिक्षक लोग भी बड़े उत्साह के साथ यह प्रशिक्षण ले रहे हैं उनका कहना है की इससे हमे बच्चों को नए नए विषयों पर पढ़ाने के लिए तुरंत सामग्री मिल जाएगी जिससे हमारा समय भी बचेगा।प्रशिक्षण उपरांत शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी DIET प्राचार्य श्री मती अभिलाषा मिश्रा व वरिष्ठ शिक्षक अनिल श्रीवास्तव व इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ राज पाण्डेय द्वारा दिया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)